देहरादून: पौड़ी गढ़वाल से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां जंगली मशरूम खाने से पहले पत्नी और फिर पति की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम श्रीकोट पौड़ी गढ़वाल निवासी 70 वर्षीय महावीर सिंह व उनकी पत्नी सरोजनी देवी ने बीते 11अगस्त की शाम को मशरूम की सब्जी खाई थी। लेकिन कुछ ही समय बाद दोनों की तबीयत बिगड़ गई।
