देहरादून : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात के नए उप-मुख्यमंत्री हर्ष संघवी सहित मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी विधायकों को उनके नए दायित्व हेतु हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के सक्षम नेतृत्व में यह नई टीम गुजरात को प्रगति की नई ऊंचाईयों पर पहुंचाएंगी और विकास की दिशा में नए कीर्तिमान रचेगी।
