देहरादून : नववर्ष के शुभ अवसर पर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) से लोक भवन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भेंट कर नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर प्रदेश के समग्र विकास, जनकल्याण और सुशासन को लेकर सकारात्मक संवाद किया । राज्यपाल ने कहा मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास और समृद्धि के नित नए आयाम छुएगा।
