Firing in Betalghat elections, police station chief suspended and action taken against CO
देहरादून: राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड द्वारा बेतालघाट, नैनीताल में प्रमुख एवं उप प्रमुखों के निर्वाचन के दौरान हुई फायरिंग की घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी, भवाली प्रमोद शाह के विरूद्ध विभागीय कार्रवाई एवं अनीश अहमद, थानाध्यक्ष, बेतालघाट को निलम्बित करते हुए विभागीय कार्रवाई किये जाने की संतुति उत्तराखण्ड, शासन को की गई है।
