देहरादून : उत्तराखंड के लिए गर्व का क्षण, उत्तराखंड स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार को National Award for Excellence in Good Governance से सम्मानित किया गया है। देश प्रदेश में व्यवस्था संचालन में अधिकारियों के सिर्फ़ अधिकार ही नहीं होता बल्कि बड़े उत्तरदायित्व भी होते है जिनके कुशल संचालन पर उनकी प्रसिद्धि राष्ट्रीय स्तर पर भी होती है… कुछ इसी तरह बेहतर कार्यशैली के साथ स्वास्थ्य प्रबंधन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उत्तराखंड स्वास्थ्य सचिव आर. राजेश कुमार को पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किया गया है।
राज्य में स्वास्थ्य प्रबंधन, नीति निर्माण और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार में उनका योगदान लगातार उल्लेखनीय रहा है।
