देहरादून: उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा आज अपने दो दिवसीय देहरादून दौरे पर पहुंच गई हैं. कुमारी शैलजा ने जिला एवं महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षों के साथ संगठनात्मक मजबूती को लेकर बैठक की. इसके बाद कुमारी शैलजा प्रदेश के सभी प्रकोष्ठों, विभागों और सेलों के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगीं. इस दौरान बीजापुर गेस्ट हाउस में पार्टी के सभी सीनियर लीडर मौजूद हैं.
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी कुमारी शैलजा आज ही पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ आगामी चुनावी रणनीति को लेकर विचार विमर्श करने जा रही हैं. इस दौरान वह संगठन की मजबूती को लेकर समीक्षा भी करेंगी, ताकि आने वाले समय में उत्तराखंड में होने जा रहे विधानसभा चुनावों को कांग्रेस पूरी मजबूती के साथ लड़ सके.
