देहरादून : मुहर्रम को लेकर राजधानी दून के ट्रैफिक प्लान में बदलाव
1. जुलूस के ईसी रोड़ से प्रस्थान करने पर ईसी रोड़ की ओर कोई ट्रैफिक नही आयेगा, यूकेलिप्टस चौक,बेनी बाजार,सर्वे चौक से यातायात डायवर्ट किया जायेगा ।
2. जुलूस के सर्वे चौक पास करने पर ईसी रोड़ का यातायात सामान्य किया जायेगा व सर्वे चौक से परेड ग्राउण्ड की ओर कोई यातायात नही भेजा जायेगा, यातायात क्रास रोड़ से बुद्धा चौक होते हुए जायेगा ।
3. परेड ग्राउंड से रोजगार तिराहा, कान्वेन्ट तिराहा,लैन्सडॉन चौक की ओर मोहर्रम का जुलूस जायेगा जिस दौरान जुलूस के सापेक्ष कोई भी यातायात नही भेजा जायेगा, यातायात सर्वे चौक की ओर भेजा जायेगा ।
4. जुलूस लैन्सडॉन चौक से दर्शनलाल चौक जाने पर सर्वे चौक का यातायात सामान्य कर दिया जायेगा, व लैन्सडॉन दर्शनलाल चौक की ओर कोई यातायात नही भेजा जायेगा ।
5. दर्शनलाल चौक,तहसील चौक,इनामुल्ला बिंल्डिंग की ओर जुलूस जाने पर जुलूस के पीछे कोई यातायात नही भेजा जायेगा, यातायात दर्शनलाल चौक,बुद्धा चौक,दून चौक, द्रोण होटल कट की ओर भेजा जायेगा ।
6. इनामुल्ला बिल्डिंग पर जुलूस समाप्त होने पर सम्पूर्ण यातायात सामान्य कर दिया जायेगा ।
*विक्रम एवं सीटी बसों का डायर्वजन प्लान*
जुलूस के सर्वे चौक पहुँचने से पहले 3, 5, 8, 2 न0 विक्रम, प्रेमनगर व कैन्ट से आने वाले विक्रमों को निम्न प्रकार से डायवर्ट किया जायेगा –
*3 न0 विक्रम,* रेसकोर्स चौक से वापस – रेसकोर्स पीएनबी तिराहे – आराघर टी- जक्शन ।
*5 व 8 नं0 विक्रम -* रेलवे गेट से वापस ।
*2 न0 विक्रम,* सिटी बस व व्यवसायिक वाहन – सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस ।
*प्रेमनगर व कैन्ट विक्रम -* बिन्दाल पुल से वापस ।
*नोट*- देहरादून की समस्त जनता से अपील है की यातायात पुलिस द्वारा दिये गये डायवर्ट रूटों का प्रयोग कर देहरादून पुलिस का सहयोग प्रदान करें।
